Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में निकली गणेश विसर्जन झांकी का परिणाम घोषित, प्रथम स्थान पर रही भारत माता नया बस स्टैंड की मनभावन झांकी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- विगत दिनों कुरुद में अनन्त चतुदर्शी की रात्रि निकली गणेश विसर्जन झांकी ने सबका दिल जीत लिया था। प...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- विगत दिनों कुरुद में अनन्त चतुदर्शी की रात्रि निकली गणेश विसर्जन झांकी ने सबका दिल जीत लिया था। पुराना बाजार चौक कुरुद में सांस्कृतिक धरोहर मंच कुरुद द्वारा इस अवसर पर पुरस्कार रखें गए थे। मिली जानकारी के आधार पर गणपति विसर्जन झांकी प्रतियोगिता कुरुद 2022 में प्रथम स्थान पर भारत माता युवा संगठन गणेशोत्सव समिति नया बस स्टैंड कुरुद की झांकी रही जिन्हें प्रथम पुरुस्कार के रूप में 11,111/- नकद एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह द्वितीय स्थान पर नवदिव्य मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति गांधी चौक कुरुद रही जिन्हे द्वितीय पुरुस्कार 7,777/- नकद एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।इसी तरह तीसरे स्थान पर युवा स्टार गणेशोत्सव समिति नया बाजार कुरुद रही जिन्हें तृतीय पुरुस्कार 5,555/- नकद एवं प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।इसी प्रकार आकर्षक गणेश प्रतिमा शिवशक्ति गणेशोत्सव समिति बैगा पारा कुरुद की रही जिन्हें 3,333/-नकद एवं प्रतीक चिन्ह व आकर्षक मंच के रूप में संजय नगर परिवार मंच संजय नगर कुरुद को 5,100/-नकद एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त पुरस्कार नगर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिए जायेंगे।

No comments