Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मित्रों व शुभचिंतको के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया समाजसेवी भानु चन्द्राकर ने अपना जन्मदिन

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- वंदेमातरम परिवार समिति , बोल बम सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख ,नगर पंचायत नेता ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- वंदेमातरम परिवार समिति , बोल बम सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख ,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समाजसेवी भानु चंद्राकर का जन्मदिन कारगिल चौक स्थित शिखा स्टूडियो के पास गणमान्य जनो ,मित्रों व शुभचिंतको भाजपा परिवार ने धूमधाम से मनाकर इस पल को खास बनाया। इस बीच भानु ने केक काटते हुए व सबका मुंह मीठा कर जन्मदिन का जश्न मनाया।

             कल मध्यरात्रि से लेकर आज सुबह व दिनभर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर फोन के माध्यम से व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए श्री भानु के अब तक के सफर जनसेवा सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र में किये जा रहे योगदान की तारीफ की।सभी ने माना कि श्री भानु जी नगर व क्षेत्र के अमूल्य रत्न है ,जिन्होंने समाजसेवा की परिभाषा को सार्थक किया।सभी को विदित है कि कोरोना काल के कठिन दौर में उन्होंने समाजसेवा से सभी का दिल जीत लिया था,जो कि आज भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी है।

उन्होंने अपने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यही सन्देश दिया कि मैं नगर व क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा जनहित के कार्यों के सदैव उपलब्ध रहूंगा। सभी की सेवा मेरा सौभाग्य होगा।

                  इस अवसर पर लेखराज चंद्राकर, पवन चंद्राकर, मूलचंद सिन्हा, कृष्णकांत साहू, प्रभात बैस, कमलेश चंद्राकर, सत्यम चंद्राकर, राजेश साहू, किशोर क़ुर्रे, कमलेश रेड्डी, भारत ठाकुर ,कमल शर्मा, अभिषेक शर्मा, वंश खत्री, चंदू चन्द्राकर ,भूपेंद्र सिन्हा, मनीष अग्रवाल, शुभम तिवारी, लविश नागवानी , प्रवेश बजाज, अशोक अग्रवाल, नीलकंठ चंद्राकर, सुरेश सिन्हा ,योगेश सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, कृष्णा सेन, अंजोर बंसोड़, केशव ध्रुवंशी, निककु शर्मा, अशोक साहू, केशव चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे।

No comments