Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@रायपुर:-  ग्रेसियस महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन दिनांक 14 सितंबर 2022 को किया गया। मुख्य अतिथि डॉ....

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@रायपुर:- ग्रेसियस महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन दिनांक 14 सितंबर 2022 को किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.आशुतोष शुक्ला, विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती शुक्ला रही। मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी दिवस हम सब के लिए गौरव की बात है कि आज के दिन हम यह मना रहे हैं हिंदी सरल एवं सहज भाषा है जिससे हम अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हैं।

   शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भोई ने कहा कि हिंदी पर हमें गर्व होनी चाहिए क्योंकि यह हमारी राष्ट्र भाषा है साथ ही उन्होंने ने कहा कि हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत और अन्य देशों में साठ करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते, लिखते, पढ़ते हैं। आज हिंदी राजभाषा, संपर्क भाषा, जन भाषा के सोपानो को पारकर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है।

     सह प्राध्यापक एवं आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. मुक्ता कौशिक ने कहा कि हमें हिंदी का हमेशा सम्मान करना चाहिए क्योंकि हिंदी भाषा ही हमारी पहचान है। हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि 14 सितंबर 1949 में देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा घोषित किया गया था ,इसके बाद हिंदी का महत्व बढ़ाने और इसे हर क्षेत्र मैं प्रसारित करने के लिए 1953 से हर साल देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

   श्रीमती साधना शर्मा सहायक प्राध्यापक ने हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रगट की। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा हिंदी दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट किए। 

    कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती साधना शर्मा के मां सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन कुमारी पद्मिनी साहू ने किया, आभार व्यक्त श्रीमती वर्षा यादव सहायक प्राध्यापक ने किया

   यह कार्यक्रम में मार्गदर्शन के रुप में डॉ अनुराग जैन, श्री राजीव शर्मा,डॉ. रिया तिवारी, श्री राहुल यादव रहे। इस कार्यक्रम में डॉ. डिंपल रेड्डी श्रीमती अनुरा, सुश्री ओसीन, श्री विकास कुमार,कुमारी अंजू, तेजराम साहू, दुर्वासा साहू एवं समस्त विद्यार्थी शैक्षणिक एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments