Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में दशहरा महोत्सव समिति द्वारा दशहरे की तैयारी तेज, विशाल काय रावण का हो रहा निर्माण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- नगर दहशरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से दशहरा महोत्सव 2022 का आयोजन जारी है। इस...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- नगर दहशरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से दशहरा महोत्सव 2022 का आयोजन जारी है। इस बीच रावण निर्माण समिति के द्वारा लंकेश के विशालकाय पुतले को बनाने में इससे जुड़े पदाधि कारी पूरी मेहनत के साथ लगें हुए है।

समिति के महासचिव भानु चंद्राकर ने बताया कि इस बार रावण को विशालकाय रूप साथियों द्वारा कड़ी मेहनत से दिया जा रहा है।इस बार दशहरे के दिन बड़ी संख्या में जनसमुदाय के उमड़ने की सम्भावना है।विगत दो वर्षों में कोरोना आपदा के कारण रावण का निर्माण छोटा हो गया था,जिसे इस बार बहुत ही विशालकाय रूप अनुमानित लगभग 60 से भी अधिक फीट का बनाया जा रहा है।

जिसे देखने लोग अभी से उमड़ रहे है।दशहरे के दिन अभिव्य क्ति कला मंच द्वारा रामलीला मंचन व रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। तदुपरांत स्टार नाइट आर्केस्ट्रा भिलाई (टी विशाल) की मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।इस सम्पूर्ण आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण जुटे हुए है।

No comments