Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया भाग

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 का आयोजन हुआ । जिसमें संस्था के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया। 

            विद्यालय में इस परीक्षा के प्रभारी शिक्षक रुपेंद्र कंवर व सभी शिक्षकों के सहयोग से कक्षा पांचवीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी मानसिक ,बौद्धिक व तार्किक छमता को मजबूत किया। बच्चों ने ओएमआर सीट के माध्यम से दिए गए प्रश्न पत्र को हल किया। परीक्षा के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा गया । काफी दिनों पूर्व से ही वें इसकी तैयारी कर रहे थे।

           शिक्षक मुकेश कश्यप ने बच्चों को बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक ,मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ उन्हें संस्कार वान बनाना है। इसके अलावा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयार करना ,सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी के साथ-साथ अध्यात्म , विज्ञान , धर्म , दर्शन ,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की जानकारी देना है।

            इस दौरान विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर, वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,पोषण साहू, शीलनिधि साहू, दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू, गोपिका साहू, अरशी रिजवी, पुष्पजीत साहू ,भाग्यश्री सोनवानी,डिलेश्वरी साहू, रवीना ध्रुव, रूपेंद्र कंवर ,ज्योति ध्रुवंशी, तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी, ऋतु निर्मलकर सहित परीक्षा संस्थान से आए शिक्षक गण व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी।

No comments