Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में मनमोहक रूप में विराजित की गई भगवान गौरी-गौरा की स्थापना, उमड़ी आस्था

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर सहित अंचल में दीपावली की रात्रि छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के तहत भगवान गौरी-गौरा की मनमोहक रूपो...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर सहित अंचल में दीपावली की रात्रि छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के तहत भगवान गौरी-गौरा की मनमोहक रूपों में स्थापना हुई। धनतेरस के दिन से गौरी-गौरा जगाने से हुई परम्परा से लेकर दीपावली की रात्रि तक गड़वा बाजा के मधुर धुनों में भक्ति मय गीतों को गाते हुए सोमवार की मध्य रात्रि में नगर के विभिन्न गौरा चौक में भगवान शंकर व माता पार्वती की मनमोहक मूर्ति रूप में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गौरी-गौरा की स्थापना हुई। तदुपरांत आज सूर्य ग्रहण होने के कारण भगवान के पट बन्द रहे।तदुपरांत शाम को ग्रहण खत्म होते ही पुनः दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे।कल बुधवार को दोपहर में विधिवत रूप से गौरी-गौरा जी को तालाब में विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलेगी।

कुरुद नगर में प्रतिवर्ष अनुसार सरोजनी चौक, बैगा पारा, दानीपारा, पचरीपारा, संजय नगर, सिरसा चैक, बजरंग चौक, गोड़पारा सहित ग्रामीण अंचलों में गौरी-गौरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। सर्वविदित है कि चार दिनों तक विवाह की विभिन्न रस्मों को विधि-विधान के साथ पूरा किया जाता है। चतुर्दशी पर चूलमाटी लेने गौरा-गौरी विवाह की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। चौदस के दिन सुबह चूलमाटी समेत अन्य रस्म होती है। दीपावली के दिन गौरा व गौरी की प्रतिमाओं के साथ विवाह की रस्में होती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन गौरा व गौरी की प्रतिमा का तालाबों व नदियों में विसर्जन किया जाता है। प्रतिमाओं की स्थापना करके शिव-पार्वती का ब्याह कराने की परंपरा निभाई जाती है।
रातभर भजन-कीर्तन व गीत गाये जाते है। अगले दिन गोवर्धन पूजा के बाद गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को नदी-तालाब में विसर्जित किया जाता है। गाेवर्धन पूजा पर किसानों ने गायो की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है। यादव बंधुओं ने गौ माता को सोहई बांधा जाता है। गांव के साहड़ा देव में गोवर्धन पूजाकर गांव की सुख शांति की कामना के साथ गोबर का तिलक लगाया जाता है।तदुपरांत एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी जाती है।

No comments