Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

घरों में धूमधाम से विराजी धन की देवी माँ लक्ष्मी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- रोशनी और जगमग-जगमग दीपो से सजे पर्व दीपावली के अवसर पर कुरुद नगर में हर्षोल्लास के साथ बना रहा। घर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- रोशनी और जगमग-जगमग दीपो से सजे पर्व दीपावली के अवसर पर कुरुद नगर में हर्षोल्लास के साथ बना रहा। घरों में भी दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में धन की देवी महालक्ष्मी की मनमोहक प्रतिमा विराजित कर उनकी पूजा अर्चना की गई।

        रोशनी के पर्व दीपावली में जहां पूरा देश जगमग उजाले और फटाखो की गूंज से गूंज उठता है, वही हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में सुवा नृत्य,गौरी-गौरा पूजन, गोवर्धन पूजन,मातर और महालक्ष्मी की विशेष स्थापना और पूजा-अर्चना से मनभावन वातावरण का निर्माण करता है।

             इन पांच दिनों तक सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा अर्चना कर एक सूत्र में पर्व को मनाने की परंपरा से एकता का भाव निर्मित होता रहा। वही धनतेरस के दिन से ही नगर के गौरा चौको में गौरा-गौरी जगाने और विधि विधान से उसका निर्माण कर पूजा अर्चना का सिलसिला पारंपरिक बाजे-गाजे की मधुर ध्वनि गूंजती रही। दीपावली की रात गौरा-गौरी को विराजित कर अगले दिन उसका विसर्जन हुआ, इसी तरह गोवर्धन पूजन के अगले दिन भाई दूज के दिन मातर का पर्व मनाया गया। अनेकता में एकता और प्रेम-सौहार्द भाव को अपनाते हुए लोग इस पांच दिवसीय पर्व को आस्था भाव से मनाते हुए अमन और शांति का सन्देश दिया गया।

No comments