Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कहार भोई समाज कुरुद का दीवाली मिलन 6 को

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:-  छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के तत्वावधान में आगामी 6 नवम्बर रविवार को पुराना कृषि उपज मंडी कुरुद में सु...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:-  छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के तत्वावधान में आगामी 6 नवम्बर रविवार को पुराना कृषि उपज मंडी कुरुद में सुबह 12 बजे से दीवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रंगोली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस आयोजन में कहार भोई समाज कुरुद अध्यक्ष सोहन कश्यप, सचिव/कोषाध्यक्ष खूबलाल नाग व मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने समाज के पदाधिकारियों, राज-पंचो,  मातृ शक्तियों, युवा साथियों, बच्चों सहित समस्त समाजजनों को सादर आमंत्रित किया है। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments