Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने चलाया मुहिम

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- विकासखण्ड कुरुद के नगर पंचायत कुरुद अंतर्गत आने वाले स्कूलों में दर्ज विद्यार्थी जो लंबे समय से व...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- विकासखण्ड कुरुद के नगर पंचायत कुरुद अंतर्गत आने वाले स्कूलों में दर्ज विद्यार्थी जो लंबे समय से विद्यालय नही जा रहे है तथा ऐसे बच्चे जिनका प्रवेश नही हुआ है उन बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समग्र शिक्षा विभाग द्वारा मुहिम चलाया जा रहा है जिसमे नगर पंचायत के सभापति मनीष साहू, संतोष प्रजापति, विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय द्वारा देवार डेरा के बच्चो की लंबी अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर स्वयं उनके पालकों से सम्पर्क किया गया, जहां पालकों को बच्चो को स्कूल भेजे जाने हेतु चर्चा की गयी।

जिन बच्चो के पास स्कूल ड्रेस नही था ऐसे बच्चो को तत्काल स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराया गया, कुछ बच्चो के पास कॉपी पेन नही होने की जानकारी मिलने पर उन्हें आवश्यक सहायता पहुचाने की पहल की गयी।

पार्षद मनीष साहू ने बताया कि शिक्षा सभी का अधिकार है लेकिन आज भी कुछ वर्ग शिक्षा से वंचित है पालक अशिक्षित है जिसके कारण वे बच्चो को स्कूल नही भेज रहे है ऐसे लोगो का तक पहुचकर बच्चो को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय ने बताया कि विकासखण्ड के समस्त स्कूलों से लम्बी अनुपस्थिति वाले बच्चो तथा प्रवेश नही लेने वाले बच्चो की जानकारी मांगी गयी है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उन बच्चो के पालकों से सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

इस सम्पर्क अभियान का सुखद परिणाम आने वाले समय मेद देखने को मिलेगा।

सम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद मनीष साहू, संतोष प्रजापति, बीआरसीसी राजेश पाण्डेय, समग्र शिक्षा विकासखण्ड कुरुद के ऑपरेटर हितेंद्र मानिकपुरी, वैकल्पिक भृत्य टिकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

No comments