Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आत्मानंद विद्यालय कुरुद में साइबर क्राइम से बचने हुआ कार्यक्रम

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुरूद में संविधान दिवस को विद्यार्थियों व पाल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुरूद में संविधान दिवस को विद्यार्थियों व पालकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य प्रबोधक के रूप में सुश्री सारिका वैद्य उपस्थित रही। बढ़ते बच्चे को सही मार्गदर्शन सही परिवेश की आवश्यकता होती है।क्योंकि जब किशोरावस्था में शारीरिक विकास के साथ हार्मोनल परिवर्तन होता है। तो मानसिक बदलाव के दौर से भी बच्चे गुजरते है इस अवस्था में पालक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है वही विद्यालय सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करता है। तभी तो एक अच्छे इंसान का निर्माण होता है। बच्चे गीली मिट्टी के जैसे ही होते है जिसे जिस रूप में ढालो ढल जाते है। 

इसलिए इस उम्र में बहुत ज्यादा उनके चेहरे हावभाव को पढ़ने की आवश्यकता होती है। आज के इस प्रबोधन कार्यक्रम में सुश्री सारिका वैद्य जी डी एस पी धमतरी ने बहुत सारे उदाह रणों से बच्चो को प्रबोधित किए है। क्राइम ,साइबर क्राइम के ऊपर विस्तृत जानकारी दी तो बच्चो में बढ़ते नशापान और मोबाइल के लत पर विस्तार से बाते की और इसके दूरगामी परिणाम के बारे बताए।

    इसके अलावा उनकी टीम द्वारा अभिव्यक्ति के बारे उपस्थित पालक गणों सहित महिला स्टाफ को जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन से शुरू होकर प्रबोधन के साथ आगे बढ़ते रहा कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन आर डी साहू व्याख्याता, श्रीमती आकांक्षा सिंग ने किया।

   कार्यक्रम में मनीष साहू लतीफ उस्मानी ,श्रीमती एम गुप्ता, अवनीश तिवारी,सी पी ध्रुव, एस कश्यप, डी के साहू ,वर्षा अग्रवाल आरती शर्मा स्वाति टंडन,अन्नपूर्णा सोनी ,के के सिंगसर्वे, एस के निषाद, पितर तिग्गा, एलिस एक्का,पापी बंजारे कौशलपुरी गोस्वामी, टी एस साहू आर के श्रीवास्तव, खिलेंद्र साहू, तोमेश साहू, मेनका साहू, पिंकी रानी ,जगदीश साहू, धनंजय ठाकुर वीरेंद्र श्रीवास,दीपिका पटले, दीपिका चंद्राकर सहित अधिक संख्या में पालक गण और बच्चे उपस्थित रहे।

No comments