Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगित...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानु चंद्राकर समाज सेवी, अध्यक्षता देवलाल यादव प्राचार्य, एवं विशिष्ट अतिथि अंजना टोप्पो नवोदय विद्यालय तथा पूनम प्रसाद आत्मानंद स्कूल, भीषम कुमार साहू शिक्षक शासकीय कन्या शाला कुरुद थे। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भानु चंद्राकर ने विद्यालय में हो रहे नवाचार तथा बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखकर प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्राचार्य देवलाल यादव ने नन्हे वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए बताया कि इससे बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। पूर्व में तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर इन्स्पायर अवार्ड मॉडल प्रतियोगिता में चयन हो चुका है।

इस प्रतियोगिता में कुरुद विकासखंड के लगभग 15 विद्यालयों के लगभग 65 छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण सुरक्षा, ऊर्जा के वैकल्पिक संसाधन जैसे सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा। स्वास्थ्य एवं टेक्नोलाज़ी से सम्बंधित मॉडल बनाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान/गणित विभाग के शिक्षक गौरव गुप्ता, के.आर. ज्योति, लीना निर्मलकर, हेमंत साहू, गौरव काडे, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन करण सिन्हा ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

No comments