Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई "भारत जोड़ो पद यात्रा" बन रही इतिहास - कांग्रेस लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:- भारत जोड़ो पद यात्रा के संबंध में सयुक्त प्रेस वार्ता में श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- भारत जोड़ो पद यात्रा के संबंध में सयुक्त प्रेस वार्ता में श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई यह पद यात्रा अपने आप में एक इतिहास बना रहा है, इतिहास के लिए इक नई इबारत लिख रहा चूंकि अब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ही देश की आजादी के लिए अंग्रेजो भारत छोड़ो के लिए "दांडी यात्रा" पूरे देश में निकाली थी, देश की आजादी तक अंग्रेजो से सत्य अहिंसा रूपी अस्त्र शस्त्र के बल पर लड़ते देश को आजादी दिलाई पर पूरे देश में एक और गांधी राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते पूरे देश में पद यात्रा कर जनमानस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज वर्तमान में जो देश की हालात है महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, संप्रदाय के नाम पर बिगड़ते बोल, ईडी,आईटी, एसआईटी, सीबीआई. जैसे केंद्रीय संस्थाओं का दुरूपयोग, लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने हुए जनप्रतिनिधियों का खरीद फरोख्त, प्रदेश की सरकार में अस्थिरता निर्मित करना, किसान भाईयो की तकलीफ जैसे अनंत ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु लोगो को जागृत करने का बिढ़ा यदि कोई उठाया है तो वह है राहुल गांधी है।

आगे हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने कहा आज हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ पूरा कांग्रेस संगठन के साथ ही साथ देश चल पड़ा है। यह परिवर्तन की बेला व आगाज है।

राहुल गांधी आज हर गरीब मजदूर दिन दुखीयो, अन्नदाता किसान की आवाज बनकर उभरा है। आज इतिहास गवाह है यदि देश के राष्ट्रीय नेतागण की बात करे तो वह राहुल गांधी जी ही है जो देश के कोने कोने में जाकर देश की जनता से सीधे मिलकर संवाद कर उनकी तकलीफ व दर्द को महसूस कर आम जनता की आवाज को बुलंदी तक पहुंचाया है। केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया आतंक केंद्रीय संस्थाओं का दुरूपयोग से लेकर महंगाई व बेरोजगारी पर लगाम कसने पर मजबूर किया है। राहुल गांधी जी के खिलाफ चिढ़ाने वाले भाजपा के प्रवक्ताओ के मुंह पर ताला जड़ने का काम राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो पद यात्रा राहुल गांधी की नेतृत्व ने कर दिखाया है। मेरा छत्तीसगढ़ प्रदेश के जनमानस से आहवान है की हम राहुल गांधी जी के पदयात्रा के उद्देश्य व संदेश को गांव शहर घर घर पहुचाए। व परिवर्तन की बेला में अपनी सहभागिता प्रदान करे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो.  9425230709

No comments