Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आरक्षण विधेयक के संबंध में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी महारैली रायपुर में, रैली में शामिल होंगे जिले से लगभग 12 हजार लोग बैठक में बनी रणनीति

  वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक राजीव भवन धमतरी में संपन्न छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- राज्य सरकार ने एससी एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्य...

 

वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक राजीव भवन धमतरी में संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- राज्य सरकार ने एससी एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 76% प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया। इसे विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित किया गया। अब तक राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विधेयक पर दस्तखत नहीं किया है। इस वजह से आरक्षण पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर ही कांग्रेस ने महारैली का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा राजीव भवन में बैठक आयोजित कर महारैली को सफल बनाने के संबंध में रणनीति बनाई गई बैठक में धमतरी जिले से लगभग 12 से 15 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सभी संगठन पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्य विभाजन किया गया।

 बैठक में डॉ. लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, गुरमुख सिंह होरा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, सदस्य जीव जंतु बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, आलोक जाधव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, आकाश गोलछा ईश्वर देवांगन, मुकेश कोसरे, आशीष शर्मा, अखिलेश दुबे, डीहूराम साहू, मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष धमतरी गुंजा साहू जनपद उपाध्यक्ष मगरलोड राजेश साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, वसीम कुरेशी पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू, आईटी सेल जिला अध्यक्ष तुषार जैस, ग्रामीण कोषाध्यक्ष राजेंद्र देवांगन, युवराज शर्मा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण, जनपद सभापति मगरलोड गिरीश साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि तोषण साहू, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, सविता सोंन जिला प्रवक्ता महिला कांग्रेस, तिलक सोनकर प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, योगेश शर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, आशुतोष खरे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, भागी निषाद अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस शहर, लक्की जैन विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब, मोहित साहू अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोथली, युवा नेता राहुल बख्तानी, गीतराम सिन्हा सूरज पासवान, पवन यादव, संजू साहू, ललित यादव, पुखराज साहू, डिकेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments