Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हसदा में भागवत गीता ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन मे पधारे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:- आदर्श ग्राम हसदा न.1 में जनपद सदस्य रेखराम साहू, विष्णु साहू परिवार द्वारा भगवत गीता ज्ञान गंगा सप्ताह का आयो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- आदर्श ग्राम हसदा न.1 में जनपद सदस्य रेखराम साहू, विष्णु साहू परिवार द्वारा भगवत गीता ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन कथाकार पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा नयापारा राजिम के सान्निध्य में श्रीमद् भगवत कथा का रसपान कराते कहा भगवत गीता का सुअवसर कई जन्मों के पुण्य प्रताप के बाद मिलता है। 

श्रीमद् भगवत कथा का रसपान 

 हसदा न.1 में बह रही है श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान गंगा 

यह अवसर आज साहू परिवार ग्राम वासियों को मिला है। पंडित जी ने शिशुपाल की कथा सुनाते कहा कि शिशुपाल भगवान कृष्ण कि बुआ का बेटा उनका अर्थात उनका भाई था। शिशुपाल का जन्म के समय चार हाथ व तीन आंख था। आकाश वाणी में कहा की ये बालक जिनके गोद मे जायेगा तो सामान्य इंसान बन जायेगा और उसी के हाथ से इनका वध होगा। जब शिशुपाल भगवान कृष्ण की गोद में बैठा तो उनका दो अतिरिक्त हाथ व एक आंख गायब हो गया। भगवान कृष्ण से उनकी बुआ ने शिशुपाल के लिए जीवनदान मांगा। तो भगवान कृष्ण अपने बुआ से कहा कि इनका 100 गलती माफ करूंगा। उसके बाद ? 

कहने का तात्पर्य ये है कि हम मानव समाज किस दिशा में जा रहे है। चाहे वह धर्म हो समाज हो राजनीति हो चाहे सामान्य बोल चाल की भाषा हो ।असभ्यता गा ली गलौज शिशुपाल की तरह बाहें फैलाए खड़ी है। आज इस कथा से हमे सबक लेनी चाहिए। कोटिश जन्म के बाद मनुष्य जन्म मिलता है । आओ इसे हम व्यर्थ न गवाएं एक दूसरे का सम्मान करे भाई चारे से अपनी जीवन को धन्य बनाए। ईष्र्या, जलन, छल, कपट, निंदा व अपशब्दों से बचे।

इस लिए कहा गया है जो बोवेंगे वही काटेंग! इस शुअवसर पर कथा का रसपान करने हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी, चंद्रहास साहू, सरपंच जगदीश साहू, रेखा साहू, संतोष साहू, रूपेश साहू, जीवन सेन, रमेश साहू, भुवन पटेल, भवर लाल साहू, विष्णु साहू, मदन साहू आयोजक परिवार के सदस्य व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments