Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कांग्रेसियों ने आम जनता को किया सहयोग

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु अनुविभाग कुरुद अंतर्गत ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु अनुविभाग कुरुद अंतर्गत तहसील स्तरीय जनसमस्या शिविर का आयोजन गुरुवार को खेल मेला मैदान में रखा गया।

            सुबह से ही आमजनो ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे। इस शिविर को पूरी तरह से सफल बनाने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा दिन भर प्रयास किया गया । कुरुद कांग्रेसियों ने अलग-अलग समयों पर उपस्थित देकर ।कांग्रेस जनो ने आम लोगो को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहित योजनाओ की जानकारी दी।

साथ ही हर तरह के जनहित के मुद्दों पर त्वरित पहल करने प्रशासनिक अमले से अपील की।ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रशासन के समस्त अधिकारी गण व कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए बहुत से मामलों का त्वरित निराकरण किया । प्रशासन के सहयोगात्मक रवैय्ये से जनमानस संतुष्ट नजर आये।राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरी भूरी प्रशंसा किये।

      इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर ,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, बसन्त साहू, रवि शर्मा, सभापति मनीष साहू, सन्तोष साहू,पार्षद उत्तम साहू,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, लीला राम साहू, कामराय साहू, मोती राम साहू, तारेंद्र साहू, उमेश साहू, उमेश कंडरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने उपस्थिति दी।

No comments