Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हर युग मे भगवान अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते है - हरिशरण वैष्णव.....मानस ग्राम सांकरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज यशवंत गंजीर धमतरी:- श्री राधे राधे भगवत परिवार एवं समस्त ग्रामवासी मानस ग्राम सांकरा के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

यशवंत गंजीर धमतरी:- श्री राधे राधे भगवत परिवार एवं समस्त ग्रामवासी मानस ग्राम सांकरा के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में पंडित हरिशरण वैष्णव ने ग्रामीणों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ध्रुव चरित्र कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भक्त की रक्षा के लिए भगवान जरूर आते हैं, हर युग में भगवान ने अपने भक्तों की मदद की है।

18 दिसम्बर से मानस मंच सांकरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास ने बताया कि भगवान अपने भक्तों को कभी मुसीबत में नहीं देख सकते हैं। हमें यदि भगवान की कृपा प्राप्त करनी है तो सबसे पहले हमें भक्त बनना पड़ेगा, अपना सब कुछ भगवान को समर्पित करना होगा हमें भक्त ध्रुव और प्रहलाद जैसा समर्पण ईश्वर के प्रति करना होगा। कथा सुनने बिशाल राम साहू, संतोष साहू, मनाराम साहू मनराखन साहू, टीकाराम साहू, लूनकरण साहू पीलसाय साहू, गिरधारी लाल साहू, महेश नाग, खिंजनलाल साहू, हरलाल साहू, खिलानंद साहू, प्रेमनारायण सिन्हा, प्रदीप साहू, महेश सोन, भूपेश साहू, आशा राम पटेल केशव साहू, श्रीमती कमला बाई साहू, शारदा बाई साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।  

भगवान सिर्फ भाव के ही भूखे है..

चाहे जितना भी विपत्ति काल क्यों न आ जाए, लेकिन ईश्वर के नाम का सहारा लोगों को नहीं छोड़ना चाहिए। भगवान हर कष्ट और दुखों का निवारण करते हैं। भगवान सिर्फ भाव के ही भूखे हैं, जो भी जन उनके प्रति समर्पित भाव रखते हैं उनका बेड़ा अवश्य पार होता है। 

इसके पहले भगवताचार्य सृष्टि वर्णन, सतरूपा चरित्र, कपिल अवतार, शिव चरित्र, भरत चरित्र कथा प्रसंग का भी वर्णन किया। कथा में गजेन्द्र मोक्ष, सागर मंथन, वामन अवतार, मत्स्य अवतार का भी वर्णन किया। शुक्रवार को रामकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, शनिवार को वृन्दावन लीला, माखन चोर, मथुरा लीला, रुक्मिणी मंगल, द्वारिका धाम लीला, रविवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, चढ़ोतरी व हवन व सोमवार को गीता सार महाप्रसादी के साथ समापन होगा।

No comments