Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मानव अधिकार दिवस मनाकर लोगो को उनके अधिकारों व कर्तव्यों का कराया गया बोध

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- आज विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर ग्राम कन्हारपुरी में संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मुख्य वक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- आज विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर ग्राम कन्हारपुरी में संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मुख्य वक्ता सिविल कोर्ट अधिवक्ता रमेश पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व मानव अधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।मानवाधिकारों की पहली वैश्विक घोषणा और नए संयुक्त राष्ट्र की पहली प्रमुख उपलब्धियों में से एक, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंगीकरण और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए तिथि का चयन किया गया था।कार्यक्रम को विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा व हेमंत निर्मलकर सहित अधिवक्ताओ में भी सम्बोधित किया।

 इस दौरान अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू नंदनी सिन्हा हिना निर्मलकर लक्ष्मी सिन्हा जानकी साहू खोमिन कंवर रमेश्वरी कंवर ललेश्वरी सिन्हा हेमिन सिन्हा उर्वशी कंवर मालती सिन्हा भगवती कंवर सुरजा साहू होमिन साहू आदि उपस्थित थे।

No comments