Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अमर शहीद वीर नारायण की शहादत पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- भारतीय जनता पार्टी ने शहीद वीर नारायण जी के शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- भारतीय जनता पार्टी ने शहीद वीर नारायण जी के शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

      आज 10 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी को जय स्तम्भ चौक रायपुर के पास अंग्रेज़ी हुकूमत द्वारा फाँसी दे दिया गया था, हमारे प्रदेश के महान सपूत और आदिवासी समाज के गौरव महानायक अमर शहीद वीर नारायण जी ने देश के आज़ादी के लिए हँसते हँसते सुली पर चढ़ गये थे, उनके शहादत दिवस पर कुरुद नगर भाजपा शासन द्वारा स्थापित विशालकाय प्रतिमा मे आज परंपरानुसार माल्यार्पण कर भाजपा कुरूद के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

          इस अवसर पर नगर पं. पूर्व अध्यक्ष रविकान्त चन्द्राकर, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल संयोजक, मोहन अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत, मुलचंद सिन्हा पूर्व पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि, पूर्व पार्षदगण सुनील चन्द्राकर, गोरख देवांगन, भारत भूषण पंचायण, नगर सहसंयोजक भूपेन्द्र सिन्हा, किशोर यादव भाजपा झुग्गी झोपड़ी पदाधिकारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चन्द्राकर, आई टी सेल प्रभारी कमलेश चन्द्राकर, देवेन्द्र साहु, भाजपा कार्यकर्ता कमलेश ध्रुव, अनिल ध्रुव सम्मिलित हुए।

No comments