Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खुशखबरी: बड़ी करेली में उप तहसील मुख्यालय का शुभारंभ, क्षेत्रवासी को लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने दी बधाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:- विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बड़ी करेली में उप तहसील मुख्यालय शुभारंभ पर श्रीमती लक्ष्मी कांता ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बड़ी करेली में उप तहसील मुख्यालय शुभारंभ पर श्रीमती लक्ष्मी कांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापित करते कहा की यह क्षेत्र की सबसे बहुप्रतीक्षित मांग थी, चुकी क्षेत्र फल की दृष्टिकोण से मगरलोड विकासखंड का भूभाग बहुत बड़ा होने के कारण उत्तर मगरलोड के गांवो को ज्यादा दूरी नापना पड़ता था। इसलिए शुरु से ही इस 30 गांव के मध्य में स्थित खिसोरा, बड़ी करेली, या कुंडेल में उपतहसील मुख्यालय हेतु मांग किया जा रहा था। जिसके लिए मुख्यमंत्री के भेट मुलाकात कार्यक्रम का प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन इन 30 ग्राम पंचायतों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है की मुख्यमंत्री जी अपने दौरे में आने के पहले हमारी मांग को बड़ी करेली में उप तहसील कार्यालय खोलकर हम सबका मान बढ़ाया है। जनमानस के बीच उत्साह का माहौल बना है। इसके लिए सभी ग्रामवासियों को बधाई देती हु।

आगे श्रीमती लक्ष्मी कांता साहू ने कहा निश्चित तौर पर इससे राजस्व प्रकरण मामले निपटारे में तेजी व कसावट आएगी लोगो को सहूलियत के साथ नजदीक होने से समय के साथ अर्थ की भी बचत होगी। नई उप तहसील निर्माण के लिए कांग्रेस संगठन के नेतागण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डीहू राम साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत साहू, महामंत्री गण राजेश साहू, राजेंद्र साहू, हेमंत देवांगन, बिसहत साहू, गिरीश साहू, डांकुर साहू, रवि निर्वाण, चंद्रहास साहू, तोषण साहू,रेखा साहू, जनप्रतिनिधी गण जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य गण कुसुमलता तोषण साहू, कांति कवर, झुमुक साहू, जगदीश साहू, बसंत साहू, टोमन साहू, नेहरू साहू, श्रीराम साहू, चंदू जामरे, नंदलाल निषाद, तामेश्वर सोनकर,छोटू बाफना, गिरेश साहू, किसूंन निषाद, याद राम निषाद ने क्षेत्र की जनता को बधाई के साथ मुख्यमंत्री जी व शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किए। 

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments