Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं किसान - तारिणी चन्द्राकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- ग्राम भाठागांव में उद्यानिकी विभाग में कृषि विकास योजनान्तर्गत आलू बीज का वितरण कार्यक्रम रखा गय...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- ग्राम भाठागांव में उद्यानिकी विभाग में कृषि विकास योजनान्तर्गत आलू बीज का वितरण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत धमतरी कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर कार्यक्रम के अध्यक्षता पर थे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव सर्वप्रथम मुख्या तिथि तारिणी ने आए हुए समूहों को आलू बीज वितरण किया गया जिसमे संजीवनी महिला स्व. सहायता समूह गोजी, मां कर्मा कृषक अभिरुचि समूह पचपेड़ी, जय चंडी महिला समूह गाड़ाडीह, जय मां संतोषी महिला समूह भेंडरवानी, गायत्री महिला स्व. सहायता समूह गातापार केशर महिला स्व. सहायता समूह नारी मातारानी महिला स्व. सहायता समूह चटोद, महामाया महिला स्व. सहायता समूह हंचलपुर और सुरेश कुमार बघेल को आलू का बीज दिया गया।

                मुख्यातिथि तारिणी चन्द्राकर ने किसानों को कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का उद्देश्य है कि साग-सब्जी, फल-फूल और मसाले की खेती को बढ़ावा देना है। साथ ही किसानों की माली हालत को बेहतर बनाना है, सब्जी और फल का उत्पादन बढ़ने से सुपोषण को बढ़ावा मिलेगा। बीते चार सालों में राज्य सरकार के प्रयासों से उद्यानिकी फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ा है। सुराजी गांव योजना से बाड़ी कार्यक्रम के तहत राज्य में लगभग दो लाख बाड़ियां विकसित हुई हैं।

           आगे तारिणी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में अनाज की खेती के साथ-साथ उद्यानिकी की खेती को प्रोत्साहन मिला है। इनपुट सब्सिडी दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा मिल रहा है फसल उत्पादन में प्रमाणित एवं उन्नत बीजों का काफी महत्त्व है, इनके प्रयोग से न केवल अधिक उत्पदान प्राप्त होता हो बल्कि कीट रोग लगने की सम्भावना भी कम होती है जिससे फसल उत्पादन में लागत कम आती है और किसानों को अधिक लाभ मिलता है इन बातों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा किसानों को कम दरों पर विभिन्न फसलों के उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेकों किसानों ने हिस्सा लिया आसपास के किसान ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments