Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा में राजस्थान रवाना, जिपं सभापति गोविंद साहू ने कांग्रेस झंडा दिखाकर किया रवाना

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की पदयात्रा राहुल गांधी के न...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की पदयात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही उक्त पदयात्रा का समर्थन व यात्रा में शामिल होने ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे के नेतृत्व में कुरूद विधानसभा के कांग्रेस जन राजस्थान रवाना हुए जिसे जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू व जिला कांग्रेस महामंत्री अमरदीप साहू ने कांग्रेस झंडा दिखाकर रवाना किया।

        रवाना होने से पूर्व मुकेश कोसरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में चल रहे नफरत की राजनीति और अर्थव्यवस्था, महगाई,बेरोजगारी, जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर देश में भाईचारा, सद्भाव, प्रेम का संदेश लेकर देश में नफरत की राजनीति के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा,कुरूद, मगरलोड के साथी राजस्थान जा रहे हैं।

      इस यात्रा में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू,प्रभारी महामंत्री भखारा होमेन्द्र साहू,जनपद पंचायत सभापति रविंद्र साहू,राजीव युवा मितान समन्वयक राजू साहू,वीरेंद्र साहु,तोषण साहू, भरत साहू,रोशन चन्द्राकर,प्रवीण कोसरे,लोकेंद्र साहू, गैंदलाल साहू, कमल साहू, टुकेश साहु,कामता साहू, झालू राम साहू, लोकेश्वर साहू सहित कांग्रेसजनो को सभापति गोविंद साहू ने उपस्थित रहकर सभी को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

No comments