Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रभु श्रीराम चन्द्र जी का चरित्र ही आदर्श जीवन का आधार - हेमन्त साहू..

       मंदरौद में आयोजित रामकथा में पधारे हेमन्त साहू   छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप @कुरुद:- ग्राम मंदरौद में त्रिदिवसीय संगीतमय दिव्य...

       मंदरौद में आयोजित रामकथा में पधारे हेमन्त साहू  

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप @कुरुद:- ग्राम मंदरौद में त्रिदिवसीय संगीतमय दिव्य श्रीराम कथा ग्राम में 25 से 27 दिसंबर तक रखा गया है।जिसमें कथा वाचक पूज्य मानस मोहिनी संध्या देवी जी जिला ओरक्षा मध्य प्रदेश से पधारी अपने दिव्य कथा से प्रथम दिवस अपने मंत्रमुग्ध वाणी से लोगो को मोहित करते श्रीराम की कथा सुनाते कहा की श्रीराम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम से सुशोभित किया गया। क्योंकि जब 14 वर्षो का वनवास का आदेश सुनाया गया तो श्री राम जी ने अपने पिता दशरथ का आदेश तुरंत स्वीकार किया। एक बार भी नही पूछा की मुझे वनवास क्यों? माता पिता के आदेश को पालन करना ही मर्यादा है। पूरे विश्व में धार्मिक ग्रंथ में कही भी श्री राम जैसा मर्यादित चरित्र हमे देखने को नहीं मिलता मर्यादा ही मनुष्यता की पराकाष्ठा होनी चाहिए। चाहे वह व्यक्ति हो, परिवार हो, देश समय काल हो, जिसने मर्यादा का पालन किया है उनका नाम इतिहास के पन्नो में स्वर्ण अक्षर में लिखा गया है। 

श्रीराम जी का आदर्श चरित्र आज समय की मांग है। आज हम घोर पापाचार कलयुगी जीवन जी रहे है। हर समाज, परिवार में कलह अशांति का वातावरण निर्मित है। आइए हम सभी इस त्रिदिवसीय राम कथा का रसपान कर अपने जीवन में उतार, अपना जीवन धन्य बनाए।

            इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू भी कथा का रसपान करने पहुंचे उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम चन्द्र जी का चरित्र ही आदर्श जीवन का आधार है।जिसे हमें अपने जीवन मे आत्मसात करना होगा।

            इस अवसर पर प्रमुख एल पी गोस्वामी वरिष्ठ समाज सेवी अधिवक्ता, रघुनंदन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला प. धमतरी, हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी, आयोजक समिति के सदस्य गण प्रेमचंद साहू, माहिम शुक्ला, खुबलाल दीवान, अंगदसिंह ठाकुर, प्रदीप सोनबेर, ईश्वर साहू, हरिश्चचंद्र साहू, भारत सोनकर, राजू नागे, हीरामन साहू, रामनारायण निषाद, श्रीरामचंद साहू व बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

No comments