Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक बैठक जगन्नाथपुरी में संपन्न

छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक सामान्य बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्ट...

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक सामान्य बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, (रिटायर्ड) की अध्यक्षता में तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 25 से 27 नवंबर 2022 तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल थे। 

वार्षिक सामान्य बैठक में भारत के सभी राज्यों से लगभग 850 पूर्व सैनिक अधिकारी एवं पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (डॉ) हरिंद्र त्रिपाठी के साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ से रायपुर जिला इकाई से 8 पूर्व सैनिक एवं 5 मातृशक्ति, दुर्ग जिला से 4 पूर्व सैनिक एवं 2 मातृशक्ति, धमतरी से 1 पूर्व सैनिक कोंडागांव से 3 पूर्व सैनिकों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में लोक संस्कृति विभाग उड़ीसा के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम लोक नृत्य की पेशकश की गई, बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। संगठन की समस्त जानकारी, संगठन का इतिहास एवं आय - व्यय की सभी जानकारी प्रस्तुत की गई।

No comments