Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- बुधवार को कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व राज्यपाल, प...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- बुधवार को कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्व.मोतीलाल वोरा जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनकी तस्वीर पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन करते हुए याद किया। तदुपरांत उनके व्यक्तित्व-कृतित्व व जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

           कांग्रेस जनो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व.मोतीलाल वोरा जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे है। वे काफी नम्र, सरल व मिलनसार व्यवहार के धनी थे।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे कांग्रेस पार्टी की संगठन शक्ति को मजबूत बनाने में काफी अहम योगदान दिया था।वे मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल तथा भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है।आज हम सभी उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है।

        इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, सभापति रोशन जांगड़े, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,चंद्रकांत चन्द्राकर, चन्द्रलता कोसले ,धनेश्वरी साहू ,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, सुखित राम जांगड़े, धर्मिन ,राजेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम साहू, पुष्पेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments