Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद की हुई कार्यकारिणी बैठक, आगामी गतिविधियों पर बनी रूपरेखा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- शुक्रवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद की कार्यकारिणी बैठक रखी गई। इस...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- शुक्रवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद की कार्यकारिणी बैठक रखी गई। इस दौरान आगामी गतिविधियों पर रूपरेखा तय की गई।जिसमें ब्लॉक स्तरीय ओलम्पियाड एवं खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किये जाने पर प्रस्ताव पारित हुआ।संचालको ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चों की प्रतिभा को एक नया आयाम दिया जा सके।

       बैठक के दौरान संचालकों ने चर्चा की कि कोरोना काल के पश्चात स्कूलों में पहले की तरह वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद आयोजन बड़े स्तर पर नही हुए है।अतः इसे नया रूप देते हुए समस्त निजी विद्यालय ब्लॉक स्तरीय आयोजन कर समरसता का संदेश दे सकेंगे। बैठक के दौरान इसकी तैयारी के लिये सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसी तरह पूर्व मीटिंग में हुए विषयों पर भी चर्चा हुई।

      इस दौरान निजी विद्यालय संचालक संघ अध्यक्ष गोविंद मगर, रमेश साहू,राकेश साहू, महेश साहू, हितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में सञ्चालक गण मौजूद थे।

No comments