Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व विधायक स्व.श्री डॉ.चन्द्रहास साहू की 87 वीं जयंती पर हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन व सम्मान कार्यक्रम

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- रविवार को कांग्रेस भवन कुरुद में कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक स्व.श्री डॉ.चन्द्रहास साहू की 87 वीं जयंती ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- रविवार को कांग्रेस भवन कुरुद में कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक स्व.श्री डॉ.चन्द्रहास साहू की 87 वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धाजंली कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर वार्ड नम्बर 13 में विकास कार्यो दो सीसी रोड एवं नाली का भूमिपूजन किया गया।

      तदुपरांत कांग्रेस भवन में सेवा दिवस के रूप में उनके सुपुत्र युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू द्वारा नगर के रिक्शा चालकों एवं वरिष्ठजनों 

का सम्मान शाल श्रीफल द्वारा किया गया।कांग्रेस भवन में कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में स्व.श्री डॉ.चन्द्रहास साहू के छायाचित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया गया।तदुपरांत उनके जीवन से जुड़े पलों को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, सभापति मनीष साहू, युकाध्यक्ष देवव्रत साहू ,रामप्यारे साहू,मुकेश कश्यप, सन्तोष प्रजापति ने कहा कि स्व.डॉक्टर साहू जी कुरुद विधानसभा के अनमोल रत्न थे। उन्होंने अपने समय मे कुरुद विधानसभा में विकास की नींव रखी।वे राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा , सांस्कृतिक व जनसेवा से जुड़े क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अपनी एक अलग ही पहचान बनाये रखें।उन्होंने निस्वार्थ भाव से लगातार सेवा कार्य करते रहें।वे नम्र ,सरल ,शांत ,मिलनसार व सहयोग भाव के धनी थे।हम सभी को उनके महान जीवन से प्रेरणा लेकर जनसेवा में सहभागिता प्रदान करनी होगी।तदुपरांत नगर के रिकशा चालकों के सम्मान शाल व श्री फल के साथ किया गया।सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक रमेशर साहू, सेवाराम साहू, प्रहलाद चन्द्राकर, श्रीराम गुरुजी, लक्ष्मी नारायण साहूव रिक्शा चालक पंचू साहू,रामजी जांगड़े ,गोलू ढीमर ,सदद्दर खान ,दुखहरन नगारची ,पुरुषोत्तम देवांगन का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सभापति मनीष साहू व आभार प्रदर्शन देवव्रत साहू ने किया।

        भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पार्षद उत्तम साहू , राघवेंद्र सोनी, सुरेखा सुरेश शुक्ला, सीएमओ दीपक खाड़े,दीपेश चंद्राकर, सूर्या चंद्राकर, श्रीराम साहू, गुड्डा देवांगन, नवीन चन्द्राकर ,तेजराम साहू,परमेश्वर साहू ,गनेशिया मया राम साहू, तम्मना साहू, लल्ली ढीमर, माया सैनिक,चमेली सूर्यवंशी, कुमारी बाई ,सावित्री साहू ,मिलउ ध्रुव ,लक्ष्मी यादव, रेणुका साहू ,बलराम दीवान आदि उपस्थित थे।

            इसी तरह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉकरमेशर साहू अध्यक्ष सोसाइटी ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,पार्षद उत्तम साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,ढालू राम साहू,जिला ओबीसी महामंत्री सन्तोष प्रजापति ,मुकेश कश्यप, युकां उपाध्यक्ष भारतभूषण साहू,जितेंद्र साहू,सेवाराम साहू,ऐश्वर्य साहू, शिवांश साहू,लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित रहे।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments