Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम का कुरुद आगमन पर कांग्रेसियों ने किया आत्मीय स्वागत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम का ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम का ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेस जनो ने ऐतिहासिक स्वागत किया।इस दौरान फूलमाला से स्वागत के साथ ही जमकर नारेबाजी आतिशबाजी भी की गई।तदुपरांत युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व म़े तराजु में धान से तौला गया। तत्पश्चात मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर के टेक्टर शो रूम कार्यकताओं से भेट मुलाकात किए।

        नेताम जी ने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खुशहाल है व निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की महिमा को जन-जन पहुंचाने पर काम किया है। वे हर वर्ग के विकास के लिये काम कर रहे है।जो कि आगे भी जारी रहेगा।

      ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि श्री नेताम के आगमन से कांग्रेसियों में उत्साह व ऊर्जा का संचार हुआ। श्री नेताम ने कुरुद के जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से लेने का अश्वासन दिया।

             इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े, पार्षद उत्तम साहू, बसन्त साहू,महेन्द्र साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू,मिलन साहू, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश सिन्हा, मंडी सदस्य हितेंद्र केला, ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री पप्पू राजपूत ,महामंत्री लव चन्द्राकर, चंद्रप्रकाश देवांगन,तुकेश साहू, युवराज साहू, वैभव चन्द्राकर, योगेश निर्मलकर, ऐश्वर्य साहू,सोसायटी अध्यक्ष अमित चन्द्राकर, मनोज भतपहरी,पप्पू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments