Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेस भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस, हाथ से हाथ जोडो अभियान की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  गुरुवार को पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गणत...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।
ध्वजारोहण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा  द्वारा सम्पन्न हुआ।"जय हिंद" व "भारत माता की जय"  के नारो के साथ समूचे वातावरण में देशभक्ति की लहर उमड़ने लगी।तदुपरांत ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया। ततपश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.गौरीशंकर शुक्ला जी की श्रद्धाजंली सभा आयोजित की गई। 

कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अब तक के सफर को याद करते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि स्व.शुक्ला कुरुद कांग्रेस के अनमोल रत्न थे। वे अपने समय मे कांग्रेस की संगठन शक्ति को मजबूत करने के साथ सक्रिय रूप से कार्य करते हुए हम सबका का मार्गदर्शन करते रहे।उनका निधन हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।हम उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

          तदुपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान की शुरुआत की गई।जो कि कांग्रेस भवन से सरोजिनी चौक,कारगिल चौक, शहीद वीरनारायण चौक, शंकर नगर, थाना चौक, गांधी चौक से पुनः कांग्रेस भवन पहुंची।

यात्रा दौरान घर-घर राज्य सरकार की योजनाओं का पाम्लेट, ग्रामीण समस्याओं से अवगत केन्द्र सरकार की विफलता प्रमुखता से अवगत कराया गया। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, गीताराम सिन्हा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, कुरुद मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु साहू, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, सभापति मनीष साहू,रोशन जांगड़े, डुमेश साहू, चुम्मन दीवान, पार्षद  रजत चन्द्राकर, राखी साहू, देवव्रत साहू, उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, रामचंद्र रतलानी, बसन्त बैस, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष  उमाशंकर साहू,चंद्रकांत चन्द्राकर, उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी, पंकज जोशी, अजय साहू, महामंत्री लव चन्द्राकर, पप्पू राजपूत, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, तुकेश साहू, अशोक साहू, सन्तोष प्रजापति, जितेंद्र साहू, सोहन कश्यप, सहित कांग्रेस उपस्थित थे।

No comments