Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मौसम: अगले 2- 3 दिनों तक प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना! कई जिलों में होगी बारिश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर:- मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरज...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आगमन के कारण पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के बाद ठंड बढ़ने के भी आसार है।

साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हलकी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग में अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रायपुर और आस-पास के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। साथ ही राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments