Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर:- समेत पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं। वहीं उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हव...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- समेत पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं। वहीं उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर में भी तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर और आस-पास के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बता दें कि, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हलकी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments