Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान के साथ हुआ लईका मड़ई का समापन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- गुरूवार को निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय लईका मड़ई का समापन समारोह भव्य...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- गुरूवार को निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय लईका मड़ई का समापन समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभाओ के सम्मान के साथ हुआ।

         इसके पूर्व सुबह से कल के बचे खेलों को सम्पन्न कराया गया,जिसमें बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग के खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीता और जिला स्तरीय स्पर्धा में स्थान बनाया।

           तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला प्रारंभ हुई जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए दिल जीत लिया। जिसनें

छत्तीसगढ़ का लोक पारम्परिक सुआ, करमा ,बस्तरिहा सहित लोककला मयी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।अंत मे दो दिवसीय खेलों व विभिन्न विधाओं में में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओ का सम्मान हुआ।

       मंचीय गरिमा के रूप में मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ थे।अध्यक्षता भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरुद ने की।विशिष्ट अतिथि निजी स्कूल संचालक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद मगर जिला उपाध्यक्ष

मनोज चंद्राकर,उपाध्यक्ष महेश केला,सचिव रमेश साहू, सह सचिव रूबीना खान,केसीपीएस प्राचार्य देवलाल यादव ,एस एन पण्डा,वनिता मगर,हेमंत सोनी ,दिव्या चंद्राकर आदि मौजूद रहे।

         अतिथियों ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के शानदार आयोजन की तारीफ की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है , उन्हें एक मंच मिलता है। संचालन रेखा सिन्हा व तनुजा भारती ने किया।आभार प्रदर्शन मनोज चन्द्राकर ने किया।

  कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में एस.एन पंडा ,लोमश साहू,अंकिता सिंह ,सुनीति किरण ,राकेश यादव,प्रीतेश साहू ,वीणा सिन्हा ,कर्ण सिन्हा,मुकेश कश्यप, नीरज पटेल,आशीष साहू,विनीता अहिरवार,मुकेश साहू,रूपेंद्र कंवर,आरके खरे,दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू, आकांक्षा साहू,गोपिका साहू,डीलेश्वरी साहू,पुष्पजीत साहू,पोषण साहू,रवीना ध्रुव,भाग्यश्री सोनवानी,मुकेश साहू सहित खेल प्रभारियो,स्कूली शिक्षक स्टाफ व छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments