Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने जिले एवं प्रदेश वासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई…

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:-  छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्व छेर-छेरा की बधाई और शुभका ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्व छेर-छेरा की बधाई और शुभका मनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। लक्ष्मीकांता साहू ने छेर-छेरा पर्व की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हमारे छत्तीसगढ़ की महान कृषि परम्परा और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान करते हैं।

इस पावन दिवस पर हम कामना करते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण रहे और प्रदेशवासी सदा खुशहाल रहें।

No comments