Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद मंडल देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कुरुद मंडल देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कुरुद मंडल देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम नगर की आराध्या देवी माँ चंडी मन्दिर से बाईक रैली व भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए देवांगन समाज सामुदायिक भवन केसीपीएस स्कूल के पास पहुंची।जहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई, तदुपरांत प्रसादी वितरण हुआ।

        मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुद विधायक अजय चंद्राकर थे अति विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर थे।अध्यक्षता कुरुद मंडल देवांगन समाज खेमलाल देवांगन ने की।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, पार्षद राखी चन्द्राकर, उत्तम साहू,जिला महिला देवांगन समाज अध्यक्ष वेदिका देवांगन, प्रदेश देवांगन समाज कार्यकारिणी सदस्य हरीश देवांगन थे। इस दौरान बड़ी संख्या में देवांगन समाज के पदाधिकारी व सामाजिक बन्धु उपस्थित थे।

No comments