Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन, हज़ारों श्रद्धालु श्रोताओं ने लिया देर रात तक आनंद

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सह...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से विराट संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आचार्य देवाजी महाराज और आचार्य कान्हा जी महाराज के मुखारबिंद से गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या मे स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कुरूद मे संपन्न हुआ।

               कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे हनुमान जी की अस्थायी मूर्ति स्थापना पूजन एवं आरती से हुआ, संस्था के संरक्षक मुख्य जजमान प्रतिभा-अजय चन्द्राकर जी द्वारा पूजन कार्य संपन्न हुआ, अन्य जजमानो मे बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु-ज्योति चन्द्राकर, पूर्व न.प. अध्यक्ष रविकान्त चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, कुशल सुखरामणी, प्रतिष्ठित नागरिक डा. प्रदीप हिशीकर, डा. सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम चन्द्राकर, लोकेश्वर सिन्हा, महेन्द्र पंडित, सुरेश अग्रवाल, बसंत सिन्हा, कृष्णकांत साहु, मुलचंद सिन्हा, मंच संचालक प्रभात बैस, कुलेश्वर सिन्हा के द्वारा पूजा अर्चना कर मंचीय संगीतमय सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया।

      इस अवसर पर संस्था की ओर से कान्हा जी महाराज और देवाजी महाराज का स्वागत सम्मान संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर द्वारा किया गया, संस्था द्वारा महाराज द्वय का संस्था अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, पूर्व नगर अध्यक्ष रविकान्त चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर एवं पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संस्था के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत सम्मान करने वालो में राजकुमारी दीवान, डा. प्रदीप हिशीकर, महेन्द्र पंडित, सुभाष अग्रवाल, सुरेश महावर, अनिल चन्द्राकर, बसंत सिन्हा, श्याम साहु, विनोद शुक्ला, सुरेश अग्रवाल, लोकेश सिन्हा, भूपेन्द्र चन्द्राकर, भारत भूषण पंचायण, लोकेश्वर साहु, कृष्णकांत साहु, मुलचंद सिन्हा, जितेंद्र चन्द्राकर, भारत साहु, भूपेन्द्र सिन्हा, सत्यम चन्द्राकर, किशोर यादव, नंद आमदे, कमलेश रेड्डी, बल्ला साहु, ओमप्रकाश साहु, नंदु चन्द्राकर, घनश्याम चन्द्राकर, भोजराज चन्द्राकर, रवि चुनमुन, भुखन सेन, भोला साहु, केशव चन्द्राकर, निरंजन सेन, सौरभ राजपूत, हनी खत्री, पदमलता चन्द्राकर, सीमा कोस्टा, अरूणा चन्द्राकर, रंजीता सौरभ चन्द्राकर, भारती पंचायन, जागृति साहु, भूमिका सिन्हा, यमुना कंवर, कमिथिला साहु, विधा शर्मा, संगीता सेन, रेखा चन्द्राकर सहित बोल बम सेवा समिति के समस्त सदस्यगण एवं कुरूद नगर-क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालुओं ने इस गरिमामयी संगीतमय आयोजन मे श्रोता बनकर भरपूर आनंद लिये, कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के सदस्य प्रभात बैस, कुलेश्वर सिन्हा ने किया इस गरिमामयी आयोजन मे सहयोगी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित आयोजन समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने किय।

No comments