Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा, बहू ख्याति ने दिया बेटे को जन्म

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  भिलाई:-  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनको पोता हुआ है। उनकी बहू ख्याति ने मंगलवार सुबह 10 बज...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

भिलाई:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनको पोता हुआ है। उनकी बहू ख्याति ने मंगलवार सुबह 10 बजे भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल की बहू ख्याति को भिलाई के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था।

सभी टेस्ट और जांच नॉर्मल आने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां-बेटे को डॉ. नम्रता की निगरानी में रखा गया है। 

पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे सीएम बघेल ने पोते को गोद में लेकर दुलार किया और कहा क्या हालचाल जी हीरो।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर दी खुशखबरी की जानकारी

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। यह खुशखबरी खुद सीएम बघेल ने ट्वीट करके दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने के बाद मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

No comments