Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शराब के नशे में युवक पर किया जानलेवा हमला

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  दुर्ग:-  जिले के भिलाई में शराब के नशे में कुछ लड़कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने युवक को घेरकर जमक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

दुर्ग:- जिले के भिलाई में शराब के नशे में कुछ लड़कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। इसके बाद कटर से पीठ को चीर दिया। आरोपियों के भाग जाने के बाद युवक को सुपेला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल निखिल यादव ने बताया कि वह कांट्रैक्टर कॉलेनी सुपेला में रहता है। उसकी ओसो पब्लिक स्कूल सुपेला के पास रहने वाले राहुल लहरे, तीजराम लहरे, दिलीप लहरे व भीम से पुरानी रंजिश थी। मामला शांत हो जाने के कई महीने बाद सोमवार देर रात वो सभी लड़के बाइक से निखिल के घर गए।

उन्होंने उसकी मां से उसके बारे में पूछा। गाली गलौज करते हुए उसे मारने की धमकी दी। इसके बाद वो लोग वहां से चले गए। इसी दौरान निखिल लोटस बार से बाइक में घर लौट रहा था। वह जैसे सुधीर एक्सरे के पास पहुंचा राहुल, तीजराम, दिलीप व भीम ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसे पहले तो गाली गलौज करते हुए लात घूसे से मारा। इसके बाद कटर निकाल कर पूरी पीठ को चीर दिया। इससे निखिल वहीं गिर गया और आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने निखिल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर 12 टांके लगाए। फिलहाल निखिल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments