Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुर्रा सेक्टर में हाथ जोड़ो अभियान, अमलीडीह, बागतराई, कुर्रा, मोखा, मड़ाईभाठा में घर-घर जनसंपर्क

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- 7सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर में समाप्त हुई जिसमें राहुल गांधी के ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- 7सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर में समाप्त हुई जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बेरोजगारी, महंगाई ,नफरत और विभाजन की राजनीति तथा राजनीतिक व्यवस्था के विकेंद्रीकरण के खिलाफ जन जागरण का काम किया है। देश को विभाजित करने वाले आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के साथ लाखों लोग भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुए इसी के चलते छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के तत्वधान में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर हाथ जोड़कर भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं. प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बता रहे हैं साथ ही मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं. यह अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है लोग उत्साह के साथ अभियान में भाग ले रहे हैं. ग्रामीण अंचल में लोग भूपेश सरकार के 4 साल के कार्यकाल से खुश नजर आ रहे हैं पदयात्रा ग्राम अमलीडीह से प्रारंभ होकर बागतराई, कुर्रा, मड़ाईभाठा से मोखा पहुची मोखा जहाँ डोर टू डोर संपर्क कर पदयात्रा समाप्त हुई। 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, अरविंद दोषी, वरिष्ट कांग्रेस नेता सूर्याराव पवार, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी ग्रामीण घनश्याम साहू, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा, ब्लॉक महामंत्री युवराज शर्मा, नीलमणी साहू, जोन अध्यक्ष परमेश्वर गिरी गोस्वामी, सेक्टर अध्यक्ष रंजीत साहू, उप सरपंच कुर्रा घासीराम साहू, एल्डरमेंन विशाल शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव विक्रांत पवार, नगर निगम पार्षद नीलू पवार, लुकेश्वरी साहू, ज्योति वाल्मीकि, राही यादव, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी, अंबर चंद्राकर, हित्तु गंगवीर, दामोदर पूरी गोस्वामी, मुकेश यादव, गेंदलाल साहू, मानसिंग साहू, दसरथ साहू, देवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, घनश्याम देवांगन, बालाराम देवांगन, डेहरुराम साहू, विक्रम देवांगन, रामचंद्र देवांगन, राजाराम देवांगन, गौर सिंह देवांगन, टेकराम साहू, भागवत राम ध्रुव, पवन देवांगन, पुष्पा साहू सरपंच मड़ाईभाठा, रोमन पटेल, गोपीचंद साहू, गुलाब साहू, गुरुदयाल साहू, लक्ष्मी बाई, शकुन बाई, सेवती निर्मलकर, मीना साहू, मधु देवांगन, किरण गायकवाड, रामकली ध्रुव, पद्मा साहू, पूर्णिमा ध्रुव, दुर्गा साहू, ठाकुर राम, दशरथ साहू, भुनेश्वरी यादव, रोहित पटेल, युवराज पटेल, राधेश्याम पटेल, देवेश पटेल, रामस्वरूप साहू, बलदउराम साहू, खेमू देवांगन, संजय ध्रुव, खिलेश्वरी साहू, अमरुद ध्रुव, मनमोहन ध्रुव, नीलकंठ देवांगन, रेखराम साहू, किशन ध्रुव, गुलशन साहू, केदार साहू, रूपचंद साहू, मदन साहू, सन्नी ध्रुव, मनोज ध्रुव, महेश देवांगन, सुशीला ध्रुव, कुंती साहू, शारदा ध्रुव, विष्णु ठाकुर, नोहर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments