Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षक फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:- छ्ग. सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आज हड़ताल के दूसरे दिन इंडोर स्टेडियम के सामने कुरूद मे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- छ्ग. सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आज हड़ताल के दूसरे दिन इंडोर स्टेडियम के सामने कुरूद में अनिश्चित कालीन हड़ताल की शुरुआत परम्परा अनुसार छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ। अनिश्चित कालीन हड़ताल में प्रथम उद्बोधन फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष लूकेश साहू द्वारा शासन के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद किया, सहायक शिक्षको में जो वेतन विसंगति है उसे तुरंत दूर करने पर जोर दिया। अपनी कविता और उद्बोधन से सरकार पर हमला किया। आशीष साहू ने कहा तत्काल वेतन विसंगति दूर करने के लिए सरकार से मांग किया ताकि शालाओ में बाधित शिक्षा व्यवस्था बहाल हो सके। 

लोगो से सहायक शिक्षक साथियों के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया,क्योंकि कर्मचारियों के वेतन भत्ते बढ़ने से मार्केट में क्रय शक्ति बढ़ती है। हुलेश चंद्राकर जी जानकारी दी कि हमारे धमतरी के नजदीक वाले साथी धमतरी में बैठ रहे रहे, पूरे ब्लॉक में तालाबंदी हो गई है, सरकार सोई हुई है। पीतांबर कंवर ने आपने कविता से शिक्षको में नया जोश भरा। गोपेश्वरी ध्रुव अपने उद्बोधन में सरकार पर अपना आक्रोश निकाला। इसी क्रम में देवबती ध्रुव,ललित साहू, भूमिका साहू,ललित साहू प्रधानपाठक राजूभार्गव ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस धरना प्रदर्शन में पूरी ब्लॉक इकाई कुरूद के पदाधिकारी,संकुल अध्यक्ष और प्रधानपाठक,शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लुकेश साहू,हुलेश चंद्राकर, अवध यादव, हेमलाल साहू,फलेश कुर्रे, शंकरदास मानिकपुरी, रामेश्वर साहू, शिप्रा कन्नौजे, भूपेश साहू, भेषज साहू, गोपाल ठाकुर, डिकेश्वर साहू, डीमेश्वरी साहू, रामेश्वरी बंजारे, डोशन साहू,अनिल खुटियारे, थानेंद्र साहू, संतोष मार्कण्डे,लेखराम साहू, झगरू ध्रुव, अन्नू देवांगन आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमलाल साहू ने किया धरना प्रदर्शन स्थल शासन विरोधी नारों से गूंज रहा था।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments