Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री माननीय नरेन...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को भाजपाइयों ने सुना। इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का कार्यक्रम बूथ क्रमांक 168 में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया  उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही 250 योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा मन की बात कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए कहा की किस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री मोदी सुदूर बैठे किसी किसान , किसी कुम्हार ,किसी गायक, किसी सफाई कर्मी से सीधे मोबाइल फोन से बात करते है तथा है विशिष्ठ कार्य की सराहना करते है। उन्होंने बताया कि आज देश वैश्विक स्तर पर विश्वगुरु बनने जा रहा है तो उसका एक मात्र कारण केंद्र की भाजपा सरकार की देश हित में चल रही योजनाएं तथा मोदी जी के रूप को मिला कुशल नेतृत्व है।

          कार्यक्रम में सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्यवान देवांगन ,मालक राम साहू,   मुरली बजाज ,सुरेन्द्र सिंह,  युगल चंद्राकर ,बल्ला चंद्राकर  ,टिकेश्वर चंद्राकर, शत्रुघन साहू, भुपेंद्र सिन्हा ,कमलेश चंद्राकर ,प्रसन्न नायडू ,विकेश साहू ,श्रीमती अनुसुईया साहू , श्रीमती भूमिका सिंह ,श्रीमती कुमारी यादव  सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा बूथ के निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न नायडू ने किया तथा आभार श्रीमती भूमिका सिन्हा जी के द्वारा किया गया।


No comments