Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा प्राभारी मोहन लालवानी ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  मुकेश कश्यप धमतरी:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुवारा हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा 26...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

मुकेश कश्यप धमतरी:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुवारा हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा 26 जनवरी से शुरू हो चुका है इसी तारतम्य में  मंगलवार को शहर प्राभारी मोहन लालवानी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर देवांगन के द्वारा हटकेशर, शितलापारा, सुभाषनगर, लालबग़ीचा, स्वामी विवेकानंद वार्ड के बूथ कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों का महत्त्वपूर्ण  बैठक रखा गया  जिसमें हाथ जोड़ो अभियान के शहर प्राभारी मोहन लालवानी ने कार्यकर्ता ओ को संबोधित करते हुए काहा की भाजपा और आरएसएस के द्वारा देश मे सम्प्रदायिकता, कट्टरता,सामाजिक असमानता, नफरत फैलाकर देश शांति भंग करने का कोशिश किया जा रहा है जिसके  खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी जी के द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक लगभग 3800 किलो मीटर का भारत जोड़ो पदयात्रा निकालकर देश को जोड़ने का काम किया  तत्पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा की शुरुवात 26 जनवरी से पूरे देश मे शुरू हो चुका है।

इसी तारतम्य में शनिवार को शहर के शितलापारा, सुभाषनगर सहित अन्य वार्डो में पद यात्रा निकाला जाना है जिसकी व्यापक तैयारी के लिए शितलापारा, सुभाषनगर, स्वामी विवेकानंद, लालबग़ीचा वार्ड के कार्यकर्ताओं का महत्त्वपूर्ण बैठक रखा गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बना सके। इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री अम्बर चंद्राकर ,उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, वीरू महाजन,भागीरथी ध्रुव, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा देवांगन,पार्षद सूरज गहरवाल, एल्डरमेन लखन पटेल, तरुण राय, राममूर्ति ग्वाल, नारायण देवांगन, डिकेश देवांगन, जितेंद्र नाग, कैलाश यादव,राजीव युवा मितान अध्दक्ष धर्मेंद्र देवांगन, यशवंत पटेल, अजय देवांगन, छगन कुर्रे, आशीष जैन,ईश्वर पटेल, विनोद पटेल, गोवर्धन देवांगन, खुशबू मिनपाल, लक्ष्मी साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments