Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में कर्मा जयंती शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:- साहू समाज द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1007वी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा ह...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- साहू समाज द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1007वी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां समाज जनों के द्वारा भारी वर्षा के बीच भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा एकलव्य खेल परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए निकली जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा कचहरी चौक में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं समाजजनों को जयंती महोत्सव की बधाई दी गई. मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू ने क्षेत्रवासियों को कर्मा जयंती के बधाई देते हुए कहा कि मां कर्मा के जीवन से हमें साहस, पुरुषार्थ, निर्भीकता आत्मबल समानता और राष्ट्र भावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकीं नहीं। 

उन्होंने संसार के हर सुख-दुख को स्वीकारा और डटकर उसका मुकाबला किया। साथ ही गृहस्थ जीवन पूर्ण संपन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया. आगे कहा कि प्रदेश के भुपेश बघेल सरकार ने भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन ने कहा कि माता कर्मा ने समाज को नई चेतना और दिशा प्रदान की है। उसके संदेशों को सर्वसमाज को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस दौरान कृषि मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र जैन, जिला महामंत्री तनवीर कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस शहर महामंत्री अम्बर चन्द्राकर, आशुतोष खरे, गीतराम सिन्हा, पवन यादव, सूरज पासवान, कुणाल यादव, डिकेश देवांगन, श्रीकांत तिवारी, संजू साहू, माणिक साहू, रुद्रा साहू, चितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments