Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में हास्य कवि सम्मेलन में हास्य रसों की कविताओं ने बांधा समा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज                      मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरूद में परंपरा अनुसार लगातार 18 वाँ वर्ष वन्देमातरम परिवार द्वारा आयोजित ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज                     

मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरूद में परंपरा अनुसार लगातार 18 वाँ वर्ष वन्देमातरम परिवार द्वारा आयोजित संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से कुरूद मे होली के पूर्व संध्या 7मार्च को हास्य कवि सम्मेलन (रसरंग)होली महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

    जिसमे कविगण पद्म सुरेन्द्र दुबे जी (रायपुर) अनामिका अम्बर जी (मेरठ) डा. भुवन मोहनी जी (इंदौर) सौरभ जैन सुमन जी (मेरठ) प्रख्यात मिश्रा जी (लखनऊ) ने कुरूद होली महोत्सव मे सम्मिलित होकर रंगो के त्यौहार को हास्य रंगीन किया। इस गरिमामयी आनंद रस से सराबोर आयोजन मे हज़ारों की संख्या मे दर्शकों ने खुब आनंद लिये, कवि सुरेन्द्र दुबे का अनोखा और नये अंदाज़ अब तक के सबसे अच्छा कविता पठन किये, कवित्री अनामिका अम्बर जी ने गोरखपुर में बाबा है बाबा योगीमय माध्यम से एकता मे अनेकता के लिए और डा. भुवन मोहनी जी, प्रख्यात मिश्रा एवं सौरभ जैन सुमन

 ने हिन्दुत्व का संदेश देकर राम और कृष्ण के होली के रंग को उल्लेख कर रंगोत्सव के त्यौहार को खूब रंगीन किया।

     इस गरिमामयी कार्यक्रम मे मुख्य आतिथ्य के रूप मे अजय चन्द्राकर संस्था संरक्षक व कुरुद विधायक थे। अध्यक्षता सुश्री राजकुमारी दीवान अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि ज्योति चन्द्राकर जी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद, एल. पी. गोस्वामी जी मानस मर्मज्ञ, भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष न. प. कुरुद एवं वन्देमातरम परिवार संस्था प्रमुख, प्रेस क्लब संरक्षक कृपाराम यादव जी, राहुल महावर जी विशिष्ट व्यवसायी, कुशल सुखरामणी पूर्व उपाध्यक्ष न.प. कुरूद, बसंत सिन्हा जी पूर्व मंडी अध्यक्ष, समाजसेवी कुलेश्वर चन्द्राकर, विशिष्ट नागरिकगण त्रिलोकचंद जैन, सुरेश अग्रवाल जी कुरूद के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।

इस पुण्य अवसर पर मा. अजय चन्द्राकर ने मंच से नगर सहित क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कुरूद के सांस्कृतिक परंपरा सदैव विस्तृत होते रहेगा। कुरूद क्षेत्र विकास कार्यों से लेकर हर क्षेत्र मे सदैव अग्रणी रहा है, वन्देमातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने स्वागत भाषण मे कवियों का स्वागत करते हुए कहा कुरूद मे सभी सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रम अविष्मरणीय रहा है, यहां के सांस्कृतिक विरासत बहुत मजबुत है।इस महोत्सव को कोरोना काल 2021 को जोड़ने पर 19 वाँ वर्ष हो जायेगा कार्यक्रम एक साल गेप हुआ तो लगातार 18 वाँ वर्ष परंपरा के रूप में विकसित हो गया है जो हम सबके लिए गर्व है, छत्तीसगढ़ में हमारे महोत्सव और कवि सम्मेलन का एक अलग ही पहचान है, कविगणों सहित समस्त अतिथियों, श्रोताओं, मिडिया एवं दर्शकों का आभार व्यक्त वन्देमातरम परिवार द्वारा किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस जी ने किया, वन्देमातरम परिवार के सभी सदस्यगण एवं नगर-क्षेत्र के हज़ारों नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुरूद होली महोत्सव का परंपरागत आयोजन संपन्न हुआ।

No comments