Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का महापर्व होली

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:-  नगर में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी आमजन आपस में रंग-गुलाल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी आमजन आपस में रंग-गुलाल लगाकर एक दुसरे को पर्व की खुशियां बांटने लगे । वहीं नंगाड़ो की गूंज में फाग गीतों से लोग सराबोर थिरकने लगे।

बुधवार को सुबह से ही फाग की मस्ती व उमंग में सराबोर होकर सब रंग-गुलाल व पिचकारी से एक-दूसरे को पर्व की बधाई देने लगे।होली की मस्ती का आनंद इसी बात से नजर जा रहा था कि हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर रंगोत्सव से सराबोर रहे।नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनो ने अपने-अपने घरों में आमजनों को प्रेम व सद्भाव का टीका लगाया। 

वहीं जनसामान्य लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर समरसता व भाईचारे के रंग को लगाने लगे।युवा वर्ग अपनी मस्ती में चूर रहे।विभिन्न स्थानों पर डीजे व साउंड सिस्टम के साथ होली गीत पर लोग थिरकने लगे।पर्व का उत्साह अपने शबाब पर रहा। 
सर्वविदित है कि रंगों का महापर्व होली प्रेम ,समरसता व भाईचारे को मजबूत करने का महापर्व है।होली बंधन, मित्रता, एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का पर्व है। रंगों के इस उत्सव हमें हर वर्ग खुशियों से सराबोर होकर कभी न टूटने वाले विश्वास आपसी सहिष्णुता को बनाये रखना सिखाता है। कहा गया है कि प्रेम व्यवहार ही जीवन का सबसे बड़ा रंग है जो हम सबको समरसता के रंग में जोड़ता है।

No comments