Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अपेक्षा से ज्यादा बेहतर वाला बजट, छ.ग के मुखिया का आभार - आशीष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरूद:- - छ.ग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने बेहतरीन बजट से सभी जनमानस को हर्षित कर दिया।हमारी राज्य स...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरूद:-- छ.ग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने बेहतरीन बजट से सभी जनमानस को हर्षित कर दिया।हमारी राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय व्यवस्था करते हुए मजदूर, गरीब,किसान,बेरोजगार, कर्मचारी, छात्र- छात्राओं सभी वर्ग, सभी समुदाय,को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्कृति, परंपरा, खेल कुद को बढावा दिया।खुशी जाहिर करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा छ.ग से सौतेला रवैये व दो साल कौरौना काल के बावजुद हमारी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे को पूरा करते हुए छ.ग वासियो का दिल जीत लिया।इस वर्ष के अब तक सबसे बडा बजट पेश करते हुए भूपेश सरकार ने 121501 करोड का बजट पेश करते हुए राजीव गांधी न्याय योजना के 6800 करोड,शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु.प्रति माह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को 10,000 प्रतिमाह,101 नये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम खोलने,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रति जोडे के लिए खर्च 50 हजार ,सहित निराश्रितो, बुजुर्गों, दिव्यांगो,विधवा, परित्यक्ता महिलाओं, कोटवारों ,मितानिनों, होमगार्डों, ग्राम पटेलो,सभी के आय में वृद्धि करते हुए छ.ग के गौरव को बढाया।श्री शर्मा ने कहा कि आज छ.ग माडल का अनुशरण करने अन्य राज्य मजबूर हो रहे है भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है।राज्य सरकार अपेक्षा से ज्यादा बेहतर बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व समस्त कैबिनेट का कुरुद ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारीयो व कांग्रेसी जनो के द्वारा आभार व्यक्त किये है।

No comments