Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रायपुर संभाग शिक्षक पदोन्नति में कुल रिक्त पदों पर नही हो रहा प्रॉमोशन शिक्षकों में आक्रोश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज राजधानी:- रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के प्राथमिक शिक्षको से शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए विषयवार पद...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

राजधानी:- रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के प्राथमिक शिक्षको से शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए विषयवार पदोन्नति सूची जारी किया गया है। जिसमे  अत्यन्त गंभीर त्रुटियां पाई गई। जिसके चलते पुरे सम्भाग में कार्यरत सहायक शिक्षकों में बहुत ज्यादा नाराजगी है। उक्त त्रुटियां निम्नानुसार है -पूर्व में रायपुर संभाग संचालक द्वारा संभाग में पदोन्नति हेतु रिक्त पदों की सूची जारी की गई थी जिसमें गणित 440, अंग्रेजी 829, विज्ञान 275, हिन्दी/संस्कृत 142, सामाजिक विज्ञान 26 कुल 1712 पद दर्शाये गये थे। लेकिन अभी जो पदोन्नत्ति आदेश जारी किया गया है उसमे हमारे हक और अधिकार के विपरीत बहुत ही कम पदों पर पदोन्नति सूची जारी किया गया है, जिसका हम विरोध करते हुए निर्धारित पदोन्नति के पूरे रिक्त पदों पर किया जाए।

अभी के आंकड़ों से शिक्षकों में आक्रोश है जिसमे गणित 246, अंग्रेजी 361, विज्ञान 144, हिन्दी/संस्कृत 0, सामाजिक विज्ञान 13 कुल 949 पदों पर ही पदोन्नति सूची जारी किया गया है। जबकि  ई संवर्ग के अंग्रेजी के 781,गणित 396, विज्ञान 258 और हिंदी 82 टी संवर्ग  गणित 134,अंग्रेजी 203,विज्ञान 142 और हिंदी 26 कुल 2042 पदों में पदोन्नत्ति होना था,इस प्रकार  हमारे अधिकार के 763 पदों पर पदोन्नति रोक दी गई है जो न्यायसंगत नही हैं।विगत वर्ष 2019   से 2022 तक रायपुर संभाग अंतर्गत सीधी भर्ती के विज्ञापन में गणित 180, अग्रेंजी 310, विज्ञान 170 कुल 660 पदो पर भर्ती किया गया था।

अतः सीधी भर्ती के बराबर पद पदोन्नति के लिए जोड़े जाने का संवैधानिक नियंम है,जिसे जोड़ा जाए जिससे कि अधिक से अधिक सहायक शिक्षक साथियों को  12-14 वर्षों बाद

पदोन्नति का लाभ  शतप्रतिशत प्राप्त हो सके इसके लिए पूर्व में 31.02.2022 को भी सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर कुल प्रमोशन के पूरे पदों को भरने  की बात। संभागीय संचालक महोदय के द्वारा आश्वाशन दिया गया था।

संभागीय कार्यालय रायपुर के द्वारा कभी भी अधिकृत रिक्त पदों जिस पर प्रमोशन किया जाना है उसे प्रकाशित नही किया गया और न ही विषयवार वरिष्ठता सूची जारी कर निर्देशानुसार पालन किया गया। फेडररेशन के सभी प्रंतीय पदाधिकारी मनीष मिश्रा, प्रंतीय प्रवक्ता हुलेश चन्द्राकर, जिला अद्ध्यक्ष  रायपुर हेमकुमार, दिनेश नायक महासमुंद, दौलत ध्रुव धमतरी,कोमल प्रसाद साहू बलौदा बाजार, कुमेंद्र कुमार गरियाबंद, आदि ने  हक़ की मांग की.....

अतः हमारी मांग है उपरोक्त बिन्दुओं  पर शिक्षा विभाग संज्ञान ले और गंभीरता पूर्ण जांच करते हुए  पदोन्नति पूर्णतः पारदर्शी। के साथ किया जाए एवं अधिक से अधिक सहायक शिक्षकों को लाभ देने वाला हो।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

No comments