Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम बड़ी करेली में त्रिदिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड़:- महामनिश्वि युगदृष्टा परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य शांति कुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड़:- महामनिश्वि युगदृष्टा परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य शांति कुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में ग्राम बड़ी करेली में त्रिदिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के इस यज्ञीय वातावरण में महासमुंद से पधारे यज्ञकर्ता ऋषि पुत्र प्रभात उपाध्याय ने कहा सनातन काल से यज्ञ का अपना विशेष महत्व है। उस जमाने में राक्षसी प्रवृति के सर्वनाश के लिए यज्ञ का विशेष महत्व था। वही महत्व आज भी है। आज यज्ञ व प्रज्ञा पुराण के माध्यम से गुरुदेव के संदेश को घर घर पहुंचाने का कार्य निरंतर हो रहा। आमंत्रित अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीमति लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद ने अपने उदगार व्यक्त करते कहा जन्मदात्री मां व कर्मप्रदाईनी मां गायत्री के हम संतान है। मां गायत्री मंत्र की महापुरुसचरण साधना कर गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य गायत्री परिवार की स्थापना कर गुरु भाई बहन के रूप में पूरे संसार को एक सूत्र जोड़ा है।

गुरुदेव अपने आप में विचार धारा है उनका लक्ष्य एक ही है व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण समाज निर्माण, देश निर्माण इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गायत्री परिवार निरंतर प्रयासरत है उसी कड़ी में आज बड़ी करेली में नव कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हो रहा। हम सभी सौभाग्यशाली है की हम सबको यह अवसर प्राप्त हुआ। गुरुदेव के बताए सूत्र हम बदलेंगे,युग बदलेगा। नशा नाश की जड़ है। अपनी सुधार, संसार की सबसे बड़ी सेवा है गंदे चित्र लगाओ मत, नारी को लाजो मत! सादा जीवन उच्च विचार व अखंड ज्योति व युगनिर्माण पत्रिका के माध्यम से ज्ञान की ज्योति आज भी अनवरत जल रही है। आवो इस ज्ञान रूपी शिक्षा के प्रकाश से हम अपने जीवन को धन्य बनाए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों का ऋषि पुत्र प्रभात उपाध्याय जी व लक्ष्मीकांता साहू के हाथो साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन दिवस पर कार्यक्रम का संचालन मगरलोड गायत्री परिवार प्रमुख कमल साहू शिक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर लच्छू निषाद,सुभाष चौधरी, भागीरथी सोनकर, रमेश साहू,कामराय साहू, संतोष साहू, ललित साहू, नंदलाल निषाद, श्रीराम साहू, मंगल मानिकपुरी, प्रहलाद निषाद क्षेत्रीय गायत्री प्रमुख जन व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

No comments