Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोदी जी आपके वायदे का क्या? लक्ष्मीकांता छा.वि.

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड़:- जय भारत सत्याग्रह हाट बाजार नुक्कड़ सभा का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू के नेतृत्व में ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड़:- जय भारत सत्याग्रह हाट बाजार नुक्कड़ सभा का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू के नेतृत्व में मुख्यालय भैसमुंडी मगरलोड में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यप्रणाली के संदर्भ में श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद ने कहा मोदी जी सरकार में आने के लिए जनता से कई वायदे किए वचन दिए। उन्होंने आठ साल पहले कहा था देश बिकने नही दूंगा लेकिन ये क्या एयर लाइंस, रेलवे से लेकर बड़े उद्योग का निजीकरण कर जो कार्य अंग्रेजो ने इस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कर भारत देश को गुलाम बना लिया आज वही कार्य निजी कंपनी व उद्योग पतियों को देश की सरकारी संपत्ति नीलाम कर देश को बेचने का कार्य कर रहे है। मनमोहन सिंह सरकार में देश में महंगाई चरम पर है इन्हे सत्ता से हटाए आप हमे सत्ता में बिठाए हम महंगाई कम कर देंगे।

लेकिन मोदी जी आपके वायदे का क्या? पेट्रोल डीजल 70रुपए से सीधे सौ पार, गैस सिलेंडर 400रुपए से सीधे 1000रू पार व खाद्य वस्तु से लेकर दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तु की महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीना दुभर हो गया है।

आपने कहा था भ्रष्टाचार का जड़ मूल खात्मा करेंगे लेकिन यह क्या? भ्रष्टाचार सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यो में है। 

मोदी जी आपने कहा था केंद्र की सत्ता में बैठते ही 2करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन यह क्या अग्निवीर योजना के तहत कुछ हजार नौकरी वह भी चार साल के लिए! ये जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से पूरा देश आप से पूछता है। सत्य के लिए आग्रह करता है।

आप मौन क्यों हो गए हो ? जवाब दीजिए, जवाब चाहिए इस अवसर पर अंबिका मरकाम, प्रभात राव, हेमंत साहू, ज्योति ठाकुर, कुसुमलता साहू गोविंद साहू नुक्कड़ सभा को संबोधित किए। सभा का संचालन डांकुवर साहू व आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष डीहू साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

No comments