Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व मंत्री बिसाहू दास महंत की जयंती

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महंत जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसियों ने महंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए। कांग्रेसियो ने कहा कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया।

वे जनप्रिय राजनेता थे। चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।स्व बिसाहू दास महंत ,स्वतन्त्रता सेनानी, पृथक राज्य के स्वप्नद्रष्टा और छत्तीसगढ़ के सच्चे सपूत थे, एक सामान्य किसान परिवार में जन्म हुआ और अपनी प्रवीणता के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त किये चाम्पा में शिक्षकीय कार्य करने लगे उनकी राजनीतिक कुशलता अदभुत थी। 

इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू, पार्षद उत्तम साहू, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ,एल्डरमैन बसंत बैस,महामंत्री लव चन्द्राकर ,पंकज जोशी,जितेंद्र साहू, उमेश साहू,डुमेश साहू, अर्जुन ध्रुव, डुमेन्द्र साहू, तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No comments