Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में बदलाव, अरुण साहू बने संगठन सह महामंत्री

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ में बदलाव किया जिसमे समाज में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने व...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ में बदलाव किया जिसमे समाज में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले युवाओं को मौका मिला मिला है ,जिसमे तर्रागोंदी (धमतरी ) के सक्रिय युवा अरुण साहू साहू को प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग का संगठन महामंत्री बनाया गया है ,पूर्व में जिला युवा साहू संघ धमतरी में महामंत्री और प्रदेश में उपाध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन किए है, इसी के चलते प्रदेश और संभाग के समस्त उच्च पदाधिकारियों ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यह पद दिया है, यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश महामंत्री दया राम साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू युवा प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू की अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। 

नियुक्ति पर जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ,युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र साहू, धमतरी तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, भखारा तहसील अध्यक्ष कामता साहू ,कुरूद तहसील अध्यक्ष राधेश्याम साहू ,प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलदीप गुरूपंच, प्रदेश उपाध्यक्ष कामता साहू सहित समाज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदा धिकारियों और मित्रो ने शुभकामनाएं प्रेषित किए है।

No comments