Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस भवन कुरुद में एनएसयुआई की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कुरुद कांग्रेस भवन में एनएसयुआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- कुरुद कांग्रेस भवन में एनएसयुआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि एन एस यु आई को मजबूत करने हमारे साथी गांव-गांव जा कर ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं व युवा वर्ग को कांग्रेस की विचार धारा से जोड़ने का प्रयास करें। जनहित व छात्रहित में अग्रणी भूमिका निभाये।

    ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज से पच्चीस वर्ष पूर्व मैं एनएसयुआई का ब्लाक अध्यक्ष रहा हुन। एन एस यु आई से शुरुआत कर अनेक कांग्रेसी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र के सर्वोच्च शिखर पर अपनी पहचान बनाये।एनएसयुआई छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुलझाने के साथ जनहित में हमारे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

    जिला उपाध्यक्ष विनय गंगबेर ने कहा कि आज हमारी राज्य सरकार ने छात्र-छात्राओं के हित में अनेक योजनाओं को लागू किया। शिक्षा के विस्तार के लिए जगह जगह स्कूल, महाविद्या लय व संसाधन देकर शिक्षा के क्षेत्र में छ.ग को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल मिल का पत्थर साबित होगी।

            इस अवसर पर एनएसयुआई ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु निर्मलकर,नगर अध्यक्ष दिपांशु साहू, मिथुन मंडावी, भूपेश साहू,उदित नारायण ठाकुर, हरीश साहू,अमित कुमार,नागेश साहू, यमन दास, नंदकिशोर साहू, देवेन्द्र सिन्हा सहित अनेक एन एस यु आई के पदाधिकारी गण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

No comments